नाहन, 03 नवंबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिक्षा विभाग (education Department) में टीजीटी के पद पर तैनात अनिल शर्मा व आबकारी एवं कराधान विभाग (Excise and Taxation Department) में ईटीओ के पद पर कार्यरत दया भारद्वाज ने कमाल की जुगलबंदी दिखाई है। गिरिपार के आराध्य देव शिरगुल महाराज व बिजट को गीत समर्पित किया है।
खास बात है कि इस गीत में मां भंगयानी व मां रेणुका की स्तुति का भी समावेश किया गया है। हालांकि, देवी-देवताओं से जुड़े गीत व भजन पहले भी रिलीज हो चुके हैं, लेकिन गुरुजी व ईटीओ साहब की जोड़ी की ये पेशकश अलग ही है, क्योंकि इसमें प्रमुख देवों के अलावा देवियों को भी प्रस्तुति में समावेशित किया गया है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
नालागढ़ में आबकारी व कराधान विभाग में ईटीओ के पद पर तैनात दया भारद्वाज ने ये पहाड़ी भजन लिखा है, वहीं टीजीटी अनिल शर्मा ने गीत को सुर दिए हैं। खास बात ये है कि रिकॉर्डिंग (Recording) के लिए भी कोई बड़ा ताम-झाम नहीं किया गया, बल्कि साधारण तरीके से ही रिकॉर्ड कर देवी-देवताओं के भक्तों को समर्पित किया गया है। पहाड़ी भजन को ‘जयकारा’ का नाम दिया गया है।
भजन में गुरुजी के सुर मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। ये भजन सुनने के दौरान कुछ पलों के लिए आप निश्चित तौर पर ही भक्ति के रंग में डूब जाएंगे। बता दें कि टीजीटी अनिल शर्मा को लेखन व गायन के प्रति गहरी दिलचस्पी है। मंच पर भी दमदार आवाज से बतौर एंकर समां बांधने में माहिर हैं।
****बिजट महिमा****
सिरमौरो देशो म्हारे हिमाचलो रा ताजो
माँ रेणूका माँ भंगाईणी शिरगूलो रा राजो
जमदोग्नी तोपी परशूरामो साजो लोको रे काजो
राखी रोक्षा देओ बिजटा राखी जनो री लाजो।।
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
हूबा किला कदोणो देवा हूंदा बांदलो थानो -2
दूरो दूरो आजो जातरू देवा कोरो तेरा जशगानो
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
बाजो नोबतो बिना नगाढे़ दीवे पाणी रे बोलो-2
बोशे नारेणा शूकी गोईणीऐ ढाको पाथरो ढोलो-2
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
शाये ढीमो दा चूढी़ रे लिंगो दा देओ शिरगूलो भाई
गांव देवने बांदलो बिजटो पींगो सुने री सरांए-2
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
चारो थामो गेलियो शिरगूला दोश पापो रे कोटो
तेरे पूजारी तेरे छामरू ओसो थोणगे रे भाटो-2
जय जयकारा गाऊँ बिजटा तेरी शरणो दे आए
जेठो मोढो़ गांव मानलो देवा जय भंगाईणी माए।
गीत रचना ****श्री दयाराम भारद्धाज**
संगीत ***अनिल शर्मा****