कांगड़ा/आशीष शर्मा : जनपद की बीड़ बिलिंग घाटी में शुक्रवार से लापता लखनऊ के प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट का शनिवार सुबह शव मिला है।
बता दें कि 28 वर्षीय अभ्युदय वर्मा ने बिलिंग से शुक्रवार को उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद उनका ग्लाइडर क्रैश हो गया था। कल शाम को ग्लाइडर मिल गया था और आज सुबह शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।
प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट की पहचान अभ्युदय वर्मा पुत्र किशोर वर्मा, 115-बी, फैजाबाद रोड, मारुति पुरम, इंदिरा नगर, लखनऊ के रूप में हुई है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट अभ्युदय वर्मा शुक्रवार को लापता हुए थे। 24 घंटे बाद शव बीड़ बिलिंग घाटी में मिला है। अभ्युदय के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।