शिमला, 05 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के एग्जिट पोल (exit poll) में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया गया है। सात में से दो सर्वे को छोड़ दें तो सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा (Bharatiya Janata Party) रिवाज बदलकर पुनः सत्ता में काबिज हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का खाता नहीं खुला है।
खास बात ये है कि तमाम एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक से पांच तक सीटें दिखाई हैं। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच करीबी मुकाबला है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस की सीटों के बीच बहुत कम अंतर रहने वाला है।
आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को हल्की बढ़त मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 30 से 40, भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने के संकेत हैं। अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटें लेनी जरूरी हैं।
रिपब्लिक पी-मारक्यू : भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आम आदमी पार्टी को 0 से 1, वहीं अन्य को 1 से 4 सीट मिलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें : MBM Quiz 2022 : ये है टॉप 50 Teams, कनिष्ट व वरिष्ठ वर्गों की मेरिट सूची जारी
टाइम्स नाउ-ईटीजी : भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी : भाजपा को 35 से 40 सीट, कांग्रेस को 26 से 31, आम आदमी पार्टी को शून्य, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।
आज तक-एक्सिस माय इंडिया : भाजपा को 24 से 34, कांग्रेस को 30 से 40, आप को शून्य, अन्य को 4 से 8 सीटों का अनुमान।
न्यूज़ 23-टुडेज चाणक्य : भाजपा को 33, कांग्रेस को 33, अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान।
इंडिया न्यूज़ और जन की बात : भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 34-27, आप को 0 और अन्य को 2-1 सीट मिलने का अनुमान है।
जी न्यूज बार्क : भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 20-25, आप को 0-3 और अन्य को 1-5 सीट मिलने का अनुमान है