कांगड़ा, 09 नवंबर : देश-विदेश में पैराग्लाइडिंग (Paragliding) में एक अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।
हादसे में केरला (Kerala) के रहने वाले इंडियन नेवी (Indian Navy) के अफसर विबन देव (33) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक नेवी का अफसर अपने दोस्तों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने के लिए आया था। वहां उसने पैराग्लाइडिंग के लिए सोलो उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद पैराग्लाइडर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।