नाहन, 30 अगस्त : एकल अभियान “भाग सिरमौर अंचल सोलन” के अंतर्गत एकल अभियान के तहत सांच सोगी, सांच नोनी, व सांच नारग के आचार्यों की पर्यावरण पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन पर विशेष मुख्य अतिथि के रूप में आशीष कुमार शर्मा ने शिरकत की।
इस दौरान कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य वार्ड नारग व हेमराज कश्यप प्रधान, हरदेव उप प्रधान, उपेंद्र कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, एवं किशन शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सांच नोनी प्रथम स्थान पर रहा। वहीं द्वितीय स्थान पर सांच नारग, व सांच शोगी तीसरे स्थान पर रहा l
इस अवसर पर एकल ग्राम संगठन भाग सिरमौर के अध्यक्ष धर्म सिंह, आरोग्य योजना के अध्यक्ष संदीप चौहान, भाग प्राथमिक शिक्षण प्रमुख कुमारी चांदनी, अंचल सोलन अध्यक्ष दलवीर ठाकुर, अंचल सोलन अभियान प्रमुख बलवीर ठाकुर, अंचल सोलन प्राथमिक शिक्षा प्रमुख मोनिका ठाकुर, स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति सिरमौर के महासचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष गीता शर्मा, प्रचारक शीला तोमर, सचिव महेंद्र शर्मा, संकीर्तन मंडल के प्रधान कमल ठाकुर, अन्नू कुमार, जितेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत, तीनों सांचों की प्रमुख सांच व्यास पूजा कुमारी, व 80 आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।