मंडी, 25 जुलाई : हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है व यहां के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति आस्था देखते ही बनती है। सोमवार को सोशल मीडिया पर सराज घाटी के बड़ादेव भगवान विष्णु मतलोड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें कारदार और श्रद्धालु बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा को भरी बरसात में ढिंगडी खड्ड के बीचो बीच कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं।
बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा कारदारों व श्रद्धालुओं सहित गागन रहे थे। इस दौरान रास्ते में ढिंगडी खड्ड जो लगभग 4 फुट गहरी व 22 फुट लंबी थी। उस खड्ड को कारदारों व श्रद्धालुओं ने पार कर भगवान विष्णु मतलोड़ा को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
बता दें कि हर देवी देवता का अपना एक इतिहास रहा होता है। जिस कारण आज भी लोगों में उनकी आस्था बनी हुई है। बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। जिन्हें सराज में बड़ादेव के नाम से जाना जाता है।
#Watch !! अराध्य देव श्री विष्णु मतलोड़ा को देवलुओं ने जयकारों के साथ पार करवाई उफनती खड्ड
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भी बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा अपना विशेष स्थान रखते हैं। सराज घाटी के बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा देव व मानस मिलन के अनूठे संगम शिवरात्रि महोत्सव में हर वर्ष पहुंचते हैं और इसकी शोभा बढ़ाते हैं।