शिमला, 22 जुलाई : आम आदमी पार्टी के नेता आईडी भंडारी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टारों का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कल पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली। भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस को बधाई देता हूं। यह गैंगस्टेरो के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही थी।
आईडी भंडारी वीरवार को शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की धरपकड़ के दौरान हुई मुठभेड़ में दो गैंगेस्टरों को मार गिराया गया है, जो पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से अब पंजाब के गैंगस्टरों में खौफ पैदा होगा और वह अब किसी भी बारदात को अंजाम देने में डरेंगे।
भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की स्पष्ट नीति है कि कानून व्यवस्था से खिलबाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस और भाजपा सरकार को पंजाब में कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस और भाजपा राज में ही पंजाब में गैंगेस्टर हावी हुए हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस और भाजपा नेताओं को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भगवंत मान सरकार ने तीन महीने में वो काम करके दिखाया जो कांग्रेस और भाजपा 30 सालों में नहीं कर पाई।