जोगिंद्रनगर / लक्की शर्मा : उपमंडल दलेड़ पंचायत में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुवाई में मौके पर एएसआई लाल चंद ने घटनास्थल दलेड गांव में जाकर गहनता से जांच की। जांच करने पर पीड़ित महिला के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।
जिसमें आरोपी की पहचान निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने अपनी बुआ सास के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का मेडिकल होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
वहीं एएसआई लाल चंद ने लोगों से इस केस में संबंधित बातचीत भी की। वहीं लुधियाना से आए लोगों और स्थानीय दलेड गांव के लोगों ने हंगामा किया कि 40 दिन बाद महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
लोगों का कहना है कि जब 4 मई को यह घटना पेश आई उस समय महिला ने क्यों मौके पर शिकायत नहीं करवाई। वहीं लोगों ने पुलिस से मामले की पुरी तरह से जांच करने की मांग की हैं। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर छानबीन की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन बारीकी से की जा रही है।