नाहन, 23 जून : सिरमौर जिला बार एसोसिएशन नाहन के नव निर्वाचित प्रधान वीरेंद्र पाल शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें सुनील दत्त, अमित अग्रवाल व मुकुल गर्ग को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। मनीष किशोर एचसी शर्मा को वरिष्ठ उप-प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अशोक पुंडीर, शकील अहमद, सीडीएस शाह, नितिन गुप्ता, वनिता सिंह व विरधमन सिंह को संयुक्त तौर पर उप-प्रधान नियुक्त किया गया है। अमित अत्री बार एसोसिएशन के मुख्य सचिव होंगे। जबकि मनीष जैन व ललित कुमार सचिव का दायित्व निभाएंगे। ईश्वर बिष्ट कोषाध्यक्ष होंगे। कार्यालय सचिव सौरव महिन्द्रा रहेंगे। जबकि विकास ठाकुर, राजेश कुमार, मोईन इक़बाल व विरेन्द्र सिंह पर सह सचिव की जिम्मेदारी होगी।
पुस्तकालय अध्यक्ष संदीप चौहान व सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष अमित पुंडीर व रुकसार होंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में नरेन्द्र थापा, शिवम कालिया, जसप्रीत सिंह, जगदेव शर्मा व अनुज चौहान शामिल हैं। तकनीकी सलाहकार जावेद शेख, वसीम खान व नीरज कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा अधिवक्ता विपिन ठाकुर को प्रेस सचिव बनाया गया है।