• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / ठियोग में पलटी पिकअप, हरियाणा के 25 लोग घायल …सात रैफर  

ठियोग में पलटी पिकअप, हरियाणा के 25 लोग घायल …सात रैफर  

June 23, 2022 by MBM News Network

शिमला, 23 जून: ठियोग उपमंडल में गुरुवार को एक पिकअप के पलटने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें 7 लोगों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पिकअप में सवार तमाम लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। वे रोहड़ू के मंढोल की तरफ जा रहे थे कि खोल गली के नजदीक सामने से आ रही गाड़ी से बचाव के दौरान पत्थर के ढेर पर चढ़ने के कारण पलट गई और कुछ फीट नीचे खाई में गिर गई।

इस दौरान 25 लोग घायल हुए। ये लोग कैटरिंग का काम करते हैं। कैटरिंग के  कार्य के सिलसिले में मंढोल जा रहे थे।स्थानीय लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

ठियोग अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर दलीप टेक्टा ने बताया कि सात घायलों की स्थिति को देखकर उन्हें शिमला रेफर किया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी में ब्रेक नहीं लगी, जिसके चलते गाड़ी पत्थर के ढेर के ऊपर से पलट गई।

 उधर, ठियोग पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022