• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने पार की हदें, बोले-सहेलियों का भी नहीं है सरकारी हेलीकॉप्टर

#Mandi : नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने पार की हदें, बोले-सहेलियों का भी नहीं है सरकारी हेलीकॉप्टर

June 22, 2022 by MBM News Network

मंडी, 22 जून:  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हदें पार करते हुए सीएम जयराम ठाकुर के परिवार तक पहुंचकर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी मुख्यालय के साथ लगते भड़याल में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में मुकेश अग्निहोत्री आपा खोते हुए नजर आए।        

  हेलीकॉप्टर को लेकर चल रहे जुबानी तीरों के बीच बुधवार को मुकेश अग्निहोत्री ने संबोधन में हदें पार कर दी। उन्होंने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर 

  हेलीकॉप्टर मुकेश के टब्बर (परिवार) का नहीं है तो किसी की सहेलियों का भी नहीं है। मुकेश अग्निहोत्री यहीं नहीं रूके, उन्होंने सीएम को कठोर शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार यानी पत्नी और बच्चों पर जाओगे तो फिर सीएम को भी ये बात याद रखनी होगी कि उनके परिवार में भी दो बेटियां और एक पत्नी है। अग्निहोत्री ने कहा कि बात अगर बढ़ेगी तो दूर तक जाएगी।  

WATCH VIDEO : https://youtu.be/vB4AWMIH6ns

    मुकेश ने कहा कि बेहतर होगा कि सीएम अपनी पार्टी को संभालें। भाजपा सरकार की छलनी में कितने छेद हैं, इसका जल्द ही पता चल जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन को लेकर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने बिजली महादेव और हर हर महादेव सुना था, लेकिन भाजपा त्रिदेव लेकर आ गई और इनमें खुद को ही देवता घोषित कर रखा है। यह देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिदेव के सहारे चुनावी जीत की बात कह रही है, उस वक्त ये त्रिदेव कहां थे जब हिमाचल में भाजपा की उप चुनावों में करारी हार हुई थी।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022