• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी में 10 किलो अफीम डोडे सहित धरा तस्कर

मंडी में 10 किलो अफीम डोडे सहित धरा तस्कर

June 21, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी,21 जून : जनपद में औट थाना पुलिस की टीम ने युवक को 10 किलो अफीम डोडे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवक का नाम योग राज पुत्र टैहल दास निवासी गांव डमसेहड़ डाकघर सोमनाचनी तहसील बालीचौकी जिला मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। 

उक्त युवक नगवाईं में योगी ढाबा के नाम से ढाबा चलाता था। इस युवक के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस के तीन, शराब का एक और गैम्बलिंग का एक मामला दर्ज है। पुलिस की इसपर काफी दिनों से नजर थी। पिछले कल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक अफीम डोडे की दस किलो की खेप लेकर आ रहा है। 

औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत के निर्देश पर एएसआई आलम गीर ने अपनी टीम के साथ उक्त युवक की धरपकड़ शुरू की। जब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा तो इससे 10 किलो अफीम डोडे की खेप बरामद की गई। पुलिस ने इसे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022