• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / शिमला में महिला से छेड़खानी, खिड़की तोड़ कमरे में घुसा बदमाश

शिमला में महिला से छेड़खानी, खिड़की तोड़ कमरे में घुसा बदमाश

June 19, 2022 by MBM News Network

शिमला, 19 जून : राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित खिड़की की जाली को तोड़कर जबरन कमरे में घुसा। कमरे में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के रोश मचाने से वहां पर लोग आ गए और आरोपित वहां से भाग गया।

Demo Pic

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह ढली थाना के तहत पड़ने वाले गांव में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति बीते रोज घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में जबरन घूसा। उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं ढली थाना के तहत पड़ने वाले जुन्गा में महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव के दो व्यक्तियों ने नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौच की। जब वह और उसका पति घर जा रहे थे तो उनका रास्ता रोका और मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022