• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / खेलकूद / नाहन में बिछी हिमाचल के शतरंज के नन्हे खिलाड़यों की बिसात, 22 ने झटके ईनाम 

नाहन में बिछी हिमाचल के शतरंज के नन्हे खिलाड़यों की बिसात, 22 ने झटके ईनाम 

June 19, 2022 by MBM News Network

नाहन, 19 जून : अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गईI अंडर 7, 9, 11 व 17 आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता 8 वर्गो में विभाजित की गई l अंडर 7 के बालक वर्ग में आर्यन जम्वाल (हमीरपुर), अर्पित ठाकुर (सिरमौर) व मानविक ठाकुर (मंडी)  ने क्रमश: प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 7 के बालिका वर्ग में अर्घ्या (कांगड़ा), अर्पिता शर्मा  (सिरमौर) व विवाना ठाकुर (सिरमौर)  क्रमश:  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 

अंडर 9 ( बॉयज) में अंश अवस्थी (कांगड़ा) शिवम् ठाकुर (चम्बा), समर्थ शर्मा (सिरमौर) क्रमश प्रथम,दूसरा व तीसरा स्थान हासिल हुआ है। अंडर-9  गर्ल्स  के वर्ग में केवल एक ही प्रविष्टि मिली थी। लिहाजा, ऊना की श्रुति शर्मा को विजेता घोषित किया गया।

अंडर 11 (बालक) वर्ग में अतिक्ष ठाकुर (हमीरपुर), रियार्थ ठाकुर (सिरमौर) व अधृत शर्मा (सिरमौर) ने पहले तीन स्थान अर्जित किए। अंडर 11 गर्ल्स में कांगड़ा की अर्शिया चौधरी व तन्वी परिहार ने क्रमश: प्रथम, व  द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि शिमला की हिया शर्मा ने तीसरा स्थान झटका। 

अंडर 17 (गर्ल्स) में सूर्यांशी  शर्मा (सिरमौर) को प्रथम, कनिष्ठा (सिरमौर) को दूसरा, यामिनी (सिरमौर) को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अंडर 17 (बॉयज)  में केशव सूद (कांगड़ा) को प्रथम, प्रणव (मंडी) को दूसरा, अक्षित छब्बरा (सिरमौर) को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अंडर-11 गर्ल्स में ऋषिया चौधरी (कांगड़ा) ने प्रथम स्थान जबकि सान्वी परिहार (कांगड़ा ) व अर्घ्य शर्मा (कांगड़ा)  ने कार्मश: दूसरा व तीसरा स्थान हांसिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सिरमौर चैस एसोसिएशन के सौजन्य से किया गया था। हिमाचल के विभिन्न जिलों से लगभग 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं व खेल विभाग के संयुक्त निदेशक एमडी शर्मा ने राज्य स्तरीय चैस चैंपियनशिप के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

     इस मौके पर युवा सेवाएं व खेल विभाग के संयुक्त निदेशक ने सिरमौर शतरंज एसोसिएशन को खिलाड़ियों को खेलने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में शतरंज को प्रोत्साहित करने के कदम उठाए जा रहे हैं। संयुक्त निदेशक एमडी शर्मा ने खिलाड़ियों के अभिभावकों से भी खेल को प्रोत्साहित करने के सुझाव देने का आग्रह किया। इससे पूर्व सिरमौर एसोसिएशन की अध्यक्षा शैलजा ने खिलाड़ियों के लिए स्थान उपलब्ध न होने की बात उठाई थी। उन्होंने कहा कि सरकार का सहयोग मिलने पर इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकते हैं।

 अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया I स्कूल के प्रिंसिपल राजेश सोलंकी ने मुख्यातिथि व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया I छात्राओं ने सेमी क्लासिकल डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रोत्साहित किया और आगे भी इसी तरह खेलो में भाग लेने के लिए प्रेरणा दी I

प्रतियोगिता में  मुनिंदर दुग्गल, हेमंत कंवर, सुशील गर्ग, संजीव गुप्ता, हिमानी रघुवंशी ने ऑर्बिटर की भूमिका निभाई। मुख्य ऑर्बिटर के तौर पर यसर अब्दुल मौजूद थे। एसोसिएशन ने उद्योगपति आशु भाटिया का प्रतियोगिता को प्रायोजित करने पर आभार जताया। संघ के उपाध्यक्ष अमित शर्मा व राज्य कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने भी खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया। बता दें कि पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाडियों का चयन नेशनल स्तर पर भी हुआ है।  

Filed Under: खेलकूद, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022