• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / कैंटर ने कार सहित दो राहगीरों को मारी टक्कर, चालक फरार

कैंटर ने कार सहित दो राहगीरों को मारी टक्कर, चालक फरार

June 19, 2022 by MBM News Network

ऊना,19 जून : जनपद में अनियंत्रित कैंटर ने कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पिंकू शाह व कृष्णा शाह  मैहतपुर के समीप खड़े थे।  

इसी दौरान एक ऊना की ओर से आ रहे एक कैंटर ने आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए बिहार के दोनों युवकों को टक्कर मार दी और कैंटर चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां पर दोनों का उपचार जारी है। 

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022