• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में 9 दिन से लापता 59 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव 

ऊना में 9 दिन से लापता 59 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव 

June 18, 2022 by MBM News Network

ऊना, 18 जून : जनपद की अमलेहड़ पंचायत में एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। जानकारी के अनुसार नरदेव सिंह (59)  पुत्र सूरम सिंह कुछ साल पहले अम्ब के ही एक उद्योग में काम करता था, लेकिन उद्योग बंद होने से वह बेरोजगार हो गया था। जिसके कारण वह परेशान भी था। करीब नौ दिन पहले नरदेव सिंह रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गया था। परिजनों से गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर पुलिस भी इसकी तलाश में थी।

 शुक्रवार दोपहर गांव का ही एक व्यक्ति घर के साथ लगते जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गया तो उसे नाले से बदबू आई। व्यक्ति ने गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर जब इसकी जांच की तो वे लोग नरदेव सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ देखकर दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रधान सहित पुलिस को इस बारे में सूचित किया। 

थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। मौत की वजह आत्महत्या है या कुछ और फ़िलहाल इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022