• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #सुंदरनगर : तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक के खिलाफ FIR 

#सुंदरनगर : तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक के खिलाफ FIR 

June 18, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर,18 जून : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में NH- 21 पर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार कार मालिक अरिजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी संगरूर, पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी कार (PB11-CN-4626) को धनोटू चौक के समीप खड़ा किया था।

इसी दौरान सुंदरनगर से तेज रफ़्तार ट्रक (HP-69A-9987) ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार को काफी नुकसान हुआ व ट्रक सड़क पर पलट गया। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022