• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सतलुज में समाई बोलेरो कैम्पर, ठेकेदार सहित दो लापता

सतलुज में समाई बोलेरो कैम्पर, ठेकेदार सहित दो लापता

June 12, 2022 by MBM News Network

शिमला, 12 जून : शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर रविवार को सतलुज नदी में समा गई। जलमग्न होने के बाद बोलेरो कैम्पर का कुछ पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैम्पर में दो व्यक्ति सवार थे और हादसे के बाद दोनों लापता हैं।

Demo Pic

इनकी पहचान रामलाल और अंबा लाल के रूप में हुई है और ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। रामलाल पेशे से ठेकेदार है, जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता है। तलाशी अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। हादसा दोपहर दो बजे के करीब चाबा नामक स्थान पर हुआ है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है औऱ इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल सम्भाल रहा था। राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलेरो कैम्पर (HR 48-2608) में जा रहा था। गाड़ी में अम्बा लाल भी सवार था। वहीं चाबा के पास एक मोड़ पर उसने नियंत्रण खोया और बोलेरो कैम्पर सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई।

वहीं राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक सतलुज में गिरने के बाद बोलेरो लापता हो गई। एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022