• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सिरमौर : सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल, …जेसीबी गिरने से युवक की मौत

सिरमौर : सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल, …जेसीबी गिरने से युवक की मौत

June 12, 2022 by MBM News Network

नाहन, 12 जून : राजगढ़ उपमंडल के सलेच कैंची में रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 नाबालिग घायल हुए हैं। बता दें कि इस ब्लैक स्पॉट पर पहले भी कई दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे के करीब एक मारुति ऑल्टो कार (HP 07F-3377) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में महेंद्र उर्फ सेठी ग्राम गलाटी लेउ तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई है तथा उसके पुत्र व पुत्री घायल हुये हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया गया है। 

      पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। राजगढ़ के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार दुर्घटनाग्रस्त में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं।  

उधर सराहां उपमंडल के मेहंदो बाग में एक जेसीबी की दुर्घटनागस्त होने की वजह से 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक युवक जेसीबी में बैठकर सफर कर रहा था। हादसे के बाद वो जेसीबी के नीचे दब गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान जेसीबी के सहायक जय गोपाल उर्फ अमन शर्मा पुत्र रामगोपाल के रूप में हुई है।

पच्छाद पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन के ऑपरेटर संदीप कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। सराहां पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।      

बता दें कि सिरमौर में 24 घंटे के भीतर ये तीसरा सड़क हादसा है। तीन हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के करीब घायल हुए हैं।    

कालाअंब थाना के अंतर्गत एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायलों में से दो को पीजीआई रैफर किया गया था।         

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022