• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / जलसंकट : मीलों दूर से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं कोठी गांव के लोग

जलसंकट : मीलों दूर से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं कोठी गांव के लोग

June 12, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 12 जून : जनपद की बल्ह विधानसभा के गांव कोठी में पेयजल संकट इतना गहरा हो गया है कि लोगों को मीलों दूर से कुदरती स्त्रोतों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर भी इसकी शिकायत की गई है मगर अभी तक भी लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

गांव के सोनू पुत्र पदमनाभ, पितांबर लाल पुत्र अंबकू, जगदीश कुमार शर्मा पुत्र टेक चंद, अनु पुत्र पितांबर लाल व अन्य लोगों की ओर से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि इस बारे में स्थानीय वाटर गार्ड व कनिष्ठ अभियंता को कई बार बताया गया। इसके बावजूद भी गांव की 350 लोगों की आबादी को पेयजल की सुचारू सप्लाई नहीं मिल रही है।

इनमें कुछ परिवार तो ऐसे हैं जिन्हें कई दिनों से पानी की एक भी बूंद नहीं दी गई। कुछ परिवारों को तो पानी मिल भी जाता है मगर कुछ के नलों में तो कई दिनों से एक बूंद तक नहीं टपकी। 

लोगों का कहना है कि वह एक किलोमीटर दूर से पैदल जाकर पीने के लिए पानी ला रहे हैं। मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग बग्गी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रिवालसर व विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से इन लोगों ने गुहार लगाई है कि वह उन्हें पेयजल नियमित तौर पर उपलब्ध करवाएं जैसा कि कुछ परिवारों को दिया जा रहा है। 

इधर, इस बारे में सहायक अभियंता रिवालसर से उनके मोबाइल 7718776621 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया मगर कॉल पूरी नहीं की जा सकती है का ही संदेश मिलता रहा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022