• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / मशोबरा में आग से साढ़े तीन हैक्टेयर जंगल खाक, व्यक्ति पर FIR दर्ज

मशोबरा में आग से साढ़े तीन हैक्टेयर जंगल खाक, व्यक्ति पर FIR दर्ज

June 11, 2022 by MBM News Network

शिमला, 11 जून : राजधानी शिमला में गर्मी बढ़ने के साथ जंगल भी तेजी से घघकने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गई है। सुनियोजित तरीके वनों को आग के हवाले करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग भी मुस्तैद है। 

Demo Pic

शहर से सटे मशोबरा कस्बे के जंगल में आगजनी की घटना को लेकर वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वनों में आग को लेकर शहर में पहली बार नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। मशोबरा के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ने शिकायत दी है कि नालदेहा बीट के मशोबरा फॉरेस्ट ब्लॉक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें करीब 3.50 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हुआ है।

चीड़, देवदार व दूसरी वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक ये आग दुर्गापुर निवासी केशव राम ने लगाई है। जांच अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 285 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022