• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / BJP में ऊपर से नीचे तक किन-किन का क्या है, जनता सब जानती है…प्रतिभा सिंह

BJP में ऊपर से नीचे तक किन-किन का क्या है, जनता सब जानती है…प्रतिभा सिंह

June 10, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 10 जून : प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के परिधि गृह में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस में टिकटें व्यक्ति विशेष की सिफारिश पर नहीं दी जाती हैं। कांग्रेस का अपना संविधान है, जिसके आधार पर आलाकमान टिकट सुनिश्चित करती हैं।           

 एक सवाल की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को धूमल व उनके करीबियों की इतनी चिंता क्यों है के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि यह उनका व्यक्तिगत मत हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम के संवाद दिल्ली व हिमाचल में मां-बेटे के राज के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि भाजपा में ऊपर से नीचे तक किन-किन का क्या है, यह जनता भी जानती है और भाजपा भी समझती है।          

उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास, महंगाई व बेरोजगारी रहेगा। क्योंकि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस उपचुनाव में उतरी व जीती और अब भी इसी मुद्दे के दम पर कांग्रेस लगभग 45 सीटों पर विजय परचम लहराएगी। सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को किस तरह संजो व संवार कर विकसित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए सबसे बड़ी पानी की योजना कांग्रेस की देन है। जबकि एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन का गठन भी कांग्रेस ने ही किया है।      

प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा से पूर्व किए गए किसी भी वायदे पर भाजपा कतई खरी नहीं उतरी है और अब प्रधानमंत्री मोदी के दौरों पर करोड़ों रुपए फूंक कर जनता के धन की बर्बादी कर रही है। उपलब्धियों के नाम पर या तो पिछली सरकार द्वारा शुरू किए गए कामों के उद्घाटनों का ब्यौरा दे रही है या फिर कांग्रेस काल में शुरू हुई योजनाओं के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है।          

बेरोजगारी, महंगाई व विकास की आस में जिस जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था वह जनता आज पूरी तरह निराश व हताश है। ईवीएम से चुनाव के भरोसे के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस को ही क्या? ईवीएम के चुनाव पर देश और दुनिया में किसी को भी भरोसा नहीं है। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह, इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, शहरी इकाई के अध्यक्ष शहंशाह, प्रेम कौशल व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Filed Under: राजनैतिक, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022