• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / होनहार बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, MNC में शुभम को मिला 40 लाख का पैकेज 

होनहार बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, MNC में शुभम को मिला 40 लाख का पैकेज 

June 11, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 11 जून : हिमाचल के हमीरपुर जनपद के बैहरड गांव में सूबेदार लालचंद के बेटे शुभम शर्मा ने मल्टीनेशनल कंपनी में 40 लाख का पैकेज लेकर गांव का मान बढ़ाया है। शुभम शर्मा को विदेशी कंपनी AMD में ज्वाइनिंग भी दे दी है।

     बैहरड गांव के शुभम शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल से ग्रहण की है। इसके उपरांत कंप्यूटर साइंस में बीटेक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से 2020 को पूर्ण की थी। एक वर्ष प्राइवेट कंपनी में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वर्तमान समय में शुभम शर्मा को विदेश कंपनी एएमडी में नियुक्ति मिली है। शुभम शर्मा ने एएमडी कंपनी में 30 मई 2022 को ज्वाइन कर लिया है। 

      होनहार बेटे के पिता सूबेदार लालचंद ने बताया कि शुभम बचपन से ही आज्ञाकारी और मेहनती रहा है। बेटे के इस मुकाम पर पहुंचने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

वहीं शुभम शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मीनू शर्मा, पिता सूबेदार लाल चंद व बहन शिवानी जो बीटेक कंप्यूटर साइंस कर रही है को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन से ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मेरे माता पिता का आशीर्वाद व उनके दिए अच्छे संस्कारों  की बदौलत मुझे विदेशी कंपनी में काम करने का मौका मिला है। 

       दूसरी ओर पंचायत प्रधान बेहरड यशपाल शर्मा, उपप्रधान रफीक पोशवाल ने शुभम शर्मा को विदेशी कंपनी में 40 लाख का पैकेज मिलने पर शुभम और उसके माता पिता को बधाई दी है। उन्होंने पंचायत के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शुभम की तरह मेहनत कर मुकाम हासिल करें, जिससे माता पिता के साथ-साथ गांव और पंचायत का भी नाम रोशन हो सके। 

Filed Under: युवा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022