• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में 3.26 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार 

ऊना में 3.26 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार 

June 8, 2022 by MBM News Network

ऊना, 8 जून : अम्ब पुलिस ने अंदौरा रोड़ पर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को 3.26 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपित युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर-7, प्रताप नगर, अम्ब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Demo Pic

जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस की एक टीम मंगलवार देर शाम अम्ब के अंदौरा रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने आरोपित युवक को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022