• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / कोटखाई : खाई में गिरी कार, मां की मौत…बेटे समेत दो घायल

कोटखाई : खाई में गिरी कार, मां की मौत…बेटे समेत दो घायल

June 8, 2022 by MBM News Network

शिमला, 08 जून : कोटखाई में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटे समेत दो लोग घायल हुए हैं। कार को मृतक महिला का बेटा चला रहा था।

Demo Pic

हादसा बीती रात का बताया जा रहा है, जब कार में सवार मां-बेटा व एक महिला किसी काम के सिलसिले में कोटखाई के एक गांव की ओर जा रहे थे। चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से कार खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में 65 वर्षीय हनफ बेगम की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका बेटा फैज मोहम्मद और एक अन्य महिला हादसे में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है।

मृतक महिला कोटखाई के दरकोटी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महिला का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022