• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / चंडीगढ़ / कार बचाने के लिए HRTC चालक ने पैरापिट पर चढ़ा दी बस, बदले में मारपीट

कार बचाने के लिए HRTC चालक ने पैरापिट पर चढ़ा दी बस, बदले में मारपीट

June 7, 2022 by MBM News Network

शिमला/चंडीगड़, 07 मई : जीरकपुर हाईवे पर एक HRTC बस व कार की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित सवारियों को चोटें आई हैं। वहीं कार में मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।

        दरअसल, सुंदरनगर डिपो की HRTC बस (HP31A-6591) जब पंजाब के जीरकपुर पहुंची तो यहां हाईवे पर एक गाड़ी ((CH04J-3229) को बचाने के लिए चालक ने बस को पैरापिट पर चढ़ा दिया। इससे ड्राइवर व सवरियों को चोटे आई। वहीं, बस को भी नुकसान हुआ है। बस जंजैहली से हरिद्वार जा रही थी।

हादसे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें आरोप लगाए जा रहे हैं कि HRTC चालक ने जिस गाड़ी को बचाने के लिए बस को पैरापिट पर चढ़ा दिया, उन्हीं लोगों ने मदद की बजाय HRTC चालक से मारपीट की। ये लोग पंजाब के बताए जा रहे हैं।

         वीडियो में एक पक्ष HRTC बस चालक के बचाव करता नजर आ रहा है। उनका कहना हैं कि कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और हादसे के बाद चालक से मारपीट कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी में सवार एक महिला ने HRTC चालक पर कपडे फाड़ने के आरोप लगाए हैं, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने गलत बताया। उनका कहना है कि कार सवार लोग नशे में थे और वह चालक पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। 

           मौके पर मौजूद एक युवक ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर व पंजाब पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले में निष्पक्षता से जांच हो। चालक की इसमें कोई भी गलती नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने चालक पर आरोप लगाए हैं, वह खुद नशे की हालत में थी और उसने खुद अपने कपड़े फाडे थे। 

         उधर, पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी व बस दोनों को हाइवे से हटाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी। 

Filed Under: चंडीगढ़, दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022