• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सिरमौर : गिरिनदी में डूबने से दो की मौत, मारकंडा व यमुना नदी…

सिरमौर : गिरिनदी में डूबने से दो की मौत, मारकंडा व यमुना नदी…

May 29, 2022 by MBM News Network

नाहन, 29 मई : नदियों में डूबने की घटनाओं में लगातार इजाफा बरकरार है। शनिवार को ही सिरमौर पुलिस ने नदियों में नहाने के दौरान एहतियात बरतने की चेतावनी भी जारी की थी। इसी बीच रविवार दोपहर को राजगढ़ उपमंडल से भी इसी तरह की खबर सामने आई है।

Demo Pic

इसके मुताबिक गिरिनदी में रविवार दोपहर को नहाने उतरे दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिरमौर-सोलन की सीमा पर दोलांजी के रहने वाले 50 वर्षीय सुमेर पुत्र मोतीराम व शिमला के शोघी इंडस्ट्रियल एरिया के खवारा गांव के 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।

ये हादसा गिरिपुल-छैला मार्ग पर नईनेटी के समीप हुआ है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि ज्यूडिक्शन सोलन या फिर सिरमौर की है।

चंद महीने में सिरमौर की नदियों में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। मारकंडा नदी में 6 महीने के  भीतर ही डूबने से चार युवकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुना नदी में चंद रोज पहले ही पंजाब के एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई थी।

बता दें कि सिरमौर में 2020 के दौरान डूबने से 12 की मौत हो गई थी। 2021 में ये आंकड़ा 17 का था। 2022 की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन आंकड़े में बढ़ोतरी की संभावना है।

उधर, एसपी ओमापति जम्वाल ने दो व्यक्तियों की डूबने से मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिली थी कि सोलन अस्पताल में दो व्यक्तियों को ब्रॉट डैड लाया गया है। छानबीन की जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022