• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हॉली लॉज पहुंचे CM, कांग्रेस अध्यक्ष बोली…पद की गरिमा का अपमान

हॉली लॉज पहुंचे CM, कांग्रेस अध्यक्ष बोली…पद की गरिमा का अपमान

May 29, 2022 by MBM News Network

 शिमला, 29 मई : 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शिमला सीटीओ से माल रोड व रिज तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

   रविवार को मुख्यमंत्री ने हॉली लॉज पहुंच कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यकाल को पूरा होने पर शिमला से देश की जनता को संबोधित करेंगे, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान सीएम व प्रतिभा सिंह के बीच हल्की फुल्की बातें भी हुई। सांसद ने सीएम को पहले पानी ऑफर किया इसके बाद मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का करीब डेढ़ घंटे का शिमला में रुकने का कार्यक्रम है और एक रोड शो भी प्रस्तावित है। सभी तैयारियां की जा रही है सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

हॉली लॉज पहुंचे CM, कांग्रेस अध्यक्ष बोली…पद की गरिमा का अपमान

उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उन्हें आमंत्रित करने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होना है या नहीं होना है इस पर विचार किया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री का घर-घर जाकर इस तरह से निमंत्रण देना उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। इस पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह घर-घर जाकर निमंत्रण देना शोभा नहीं देता, यह सीएम पद की गरिमा का अपमान हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022