• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल के डेरा बाबा श्रीचंद में स्थापित हुआ 135 फीट ऊंचा निशान साहिब  

हिमाचल के डेरा बाबा श्रीचंद में स्थापित हुआ 135 फीट ऊंचा निशान साहिब  

May 28, 2022 by MBM News Network

ऊना, 28 मई : हरोली उपमंडल के तहत पूबोवाल में डेरा बाबा श्रीचंद महाराज में 135 फीट ऊंचा निशान साहिब स्थापित किया गया है। गौरतलब है कि डेरा बाबा श्री चंद हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब के भी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू की अगुवाई में इस निशान साहिब को यहां पर स्थापित किया गया है।  

वहीं, हिमाचल का यह सबसे ऊंचा निशान साहिब जी आंका गया है। विश्व मानचित्र पर स्थापित किए गए निशान साहिब के टॉप 5 में इसकी गिनती की जा रही है। पड़ोसी राज्य के प्रसिद्ध कलाकार और नामी राजनीतिज्ञ भी इस डेरे के साथ जुड़े हुए हैं। डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू ने बताया कि इस प्राचीन धार्मिक स्थल के साथ हजारों लोग आस्था के वशीभूत जुड़े हुए हैं। 

डेरा की साध संगत और प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में करीब 135 फीट ऊंचा निशान साहिब यहां पर स्थापित किया गया है। डेरा प्रबंधन द्वारा ही इस निशान साहिब का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निशान साहिब हाइड्रोलिक है, जिसके चलते इसे उतारना और चढ़ाना सरलता से संभव हो सकेगा। विश्व के सबसे ऊंचे टॉप 5 निशान साहिब में दर्ज किए गए इस निशान साहिब को हाईटेक तकनीक के तहत स्थापित किया गया है।

Filed Under: ऊना, धार्मिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022