• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / राजगढ़ : रजाई-गद्दे की छोटी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान 

राजगढ़ : रजाई-गद्दे की छोटी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान 

May 28, 2022 by MBM News Network

राजगढ़  28 मई : राजगढ़ के समीप सनौरा में बीती रात रजाई, गद्दे बनाने की एक छोटी फैक्ट्री आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार फिरोज ने बताया कि वह रात साढ़े 11 बजे फैक्ट्री बंद करके सो गया था। करीब तीन बजे उन्हें कमरे में कुछ गर्मी महसूस हुई और आंख खुलते ही उन्होंने फैक्ट्री में आग का भयानक मंजर देखा, जिसमें रजाई गद्दे, रूई, तकिए, मशीनरी व अन्य सामान जल कर राख हो रहा था। 

फिरोज जान बचाकर बाहर निकला और आस-पड़ोस के लोगों व पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलने पर एएसआई चेतन चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे और फायरब्रिगेड को भी सूचित किया गया। जब तक सोलन से फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था। बीते तीन वर्ष पहले फिरोज पुत्र नौशाद पीपला जहांगीर बिजनौर यूपी द्वारा यहां पर रजाई गद्दे का काम शुरू किया गया था। 

प्रथम दृष्या में राजस्व विभाग द्वारा करीब नौ लाख का नुकसान आंका गया है। एसडीएम यादविंद्र पाॅल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। एसडीएम द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 11 हजार की राशि मौके पर प्रदान की गई। पुलिस द्वारा आगजनी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022