• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / हिमाचल में कांग्रेस सर्वे के आधार पर करेगी टिकट का आवंटन

हिमाचल में कांग्रेस सर्वे के आधार पर करेगी टिकट का आवंटन

May 27, 2022 by MBM News Network

 शिमला, 27 मई : कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश में जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देगी और आबादी के हिसाब से टिकटों का आबंटन हो यह सुनिश्चित करेगी। सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी पार्टी ने इसी को लेकर सहमति जताई है। यह बात शिमला में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने बैठक में कही।

कांग्रेस अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान को ध्वस्त करने के आरोप लगाए और कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का शोषण हो रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है जबकि महंगाई पर भी सरकार का कंट्रोल नहीं है। कांग्रेस पार्टी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जागरूक करेगी और प्रदेश में सभी वर्गों को साथ में लेकर चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ योजनाएं बनाई हैं, और संगठन में भी अनुसूचित वर्ग अल्पसंख्यकों का बराबर का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। वही, प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि टिकटों के आवंटन को लेकर पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करवाएगी और उसके बाद जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा उस को टिकट दिया जाएगा। कई बार टिकट की मांग करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में सही उम्मीदवार को चुनने में दिक्कत आती है इसलिए पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट देगी। 

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022