• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / #Nahan : घर से दिन दिहाड़े लाखों के गहनों की चोरी   

#Nahan : घर से दिन दिहाड़े लाखों के गहनों की चोरी   

May 27, 2022 by MBM News Network

नाहन, 27 मई : शहर के वार्ड नंबर-7 में गुन्नु घाट के नजदीक एक घर से दिनदहाड़े ही करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि चोरी की ये वारदात सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई है।    

   चोरी की वारदात को शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक शिक्षक संत राम के किराए के घर में अंजाम दिया गया है। पीड़ित पक्ष दिवंगत भाजपा नेता स्नेह गर्ग के मकान में किराये पर रह रहा है। 

Demo Pic

यह भी पता चला है कि शिक्षक की पत्नी भी निजी स्कूल में कार्यरत है। जांच के दौरान ये बात भी सामने आ रही है कि घर के ताले को तोडा नहीं गया, बल्कि सेंधमारी करने वाला आराम से घर के भीतर घुसा। अलमारी के सेफ्स से गहने उड़ा लिए। ऐसा भी बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से ताला बरामद नहीं हुआ है।     पुलिस ने सीसी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। 

यह भी पता चला है कि जिस बिल्डिंग में वारदात को अंजाम दिया गया, उस बिल्डिंग में अन्य किराएदार भी रह रहे हैं, लेकिन किसी को भी इस वारदात का आभास नहीं हुआ। बता दें कि चोरी वाली जगह से गुन्नुघाट पुलिस पोस्ट की दूरी करीब 200 मीटर है।      

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022