• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / खेलकूद / कुपवी के शारीरिक शिक्षक का अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम में चयन

कुपवी के शारीरिक शिक्षक का अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम में चयन

May 22, 2022 by MBM News Network

शिमला, 22 मई : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में प्रतिभाशाली शिक्षक मौजूद हैं। इसका प्रमाण कुपवी क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला गांवखर (धार चांदना) में शारीरिक शिक्षक रण सिंह ने दिया है। केरल में चल रही राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में शिमला के शराड गांव के रण सिंह सामटा का चयन भारतीय कबड्डी टीम में किया गया है।

बचपन से ही कबड्डी के लिए क्रेजी रहे रण सिंह सामटा ने कई बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस समय कुपवी ब्लॉक में खेल प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स का आयोजन जापान के टोक्यो में किया जा रहा है।

भारतीय कबड्डी टीम में रण सिंह के चयन पर शराड़ व धार चांदना में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि द ग्रेट खली के पैतृक गांव धिराइना से भी गोपाल राणा का चयन भारतीय कबड्डी टीम में हुआ है। वो भी रोनहाट में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं।

शारीरिक शिक्षक रण सिंहस सामटा ने कहा कि भारत को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाने के लिए कमर कस चुके हैं।

Filed Under: खेलकूद, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022