• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / किन्नौर / हिमाचल : बैड बॉक्स में मिला 13 साल की किशोरी का शव, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : बैड बॉक्स में मिला 13 साल की किशोरी का शव, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2022 by MBM News Network

रिकांगपिओ, 17 मई : जिला मुख्यालय के भावानगर थाने के तहत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  एक नाबालिग लड़की की लाश बेड बॉक्स में मिली है। मामले को लेकर जिला पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भावानगर में 14 मई को एक नेपाली मूल की महिला ने अपनी नाबालिग 13 वर्षीय बेटी को सिक्किम के रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति द्वारा भगाए जाने को लेकर शिकायत की थी। मनोज पिछले पांच सालों से किन्नौर के भावानगर में किराए के मकान में रहता है। 

लेकिन कुछ दिनों से दिल्ली गया था। किन्नौर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद ली व आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं कि आखिर आरोपी ने लड़की की हत्या क्यों की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 

मामले की पुष्टि एसडीपीओ भावानगर राजू ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता 302 के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई है। आरोपी ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है जिसकी पहचान मनोज  ईस्ट सिक्किम के रूप में हुई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

Filed Under: किन्नौर, क्राइम, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kinnaur news



Copyright © 2022