• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : Hit & Run में बाइक सवार की मौत 

ऊना : Hit & Run में बाइक सवार की मौत 

May 17, 2022 by MBM News Network

ऊना, 17 मई : उपमंडल अंब के तहत सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि वह रात के समय करीब 11:40 बजे ढाबा बंद करके घर जा रहा था, इसी दौरान सड़क पर किसी चीज के टकराने की जोरदार आवाज आई। जब व्यक्ति ने जाकर देखा तो सड़क किनारे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ गिरा था और उसके सिर से खून बह रहा था। 

उक्त व्यक्ति ने कुछ गाड़ियों को नंदपुर की तरफ जाते देखा पर बाइक की टक्कर किस से हुई यह पता नहीं चल पाया। यह हादसा किसी गाड़ी द्वारा तेज रफ्तार में मोटर साइकिल को टक्कर मारने से हुआ है।

हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित किया गया है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी चुरूडू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022