• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने वाला दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने वाला दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

May 14, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा/ आशीष शर्मा   : धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तान के झंडे मामले में पुलिस ने दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान वांछित गांव रुड़की हीरां बताई जा रही है। पुलिस ने युवक को तीसरे दिन पंजाब से गिरफ्तार किया है। खाकी लगातार दो दिन से युवक के ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस युवक का पीछा कर रही थी। इस दौरान सैदपुर गांव में युवक किसी के घर में जा छिपा। जिसके चलते पम्मा हिमाचल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इस मामले को हल करने के लिए बनाई गई टीम ने वीरवार को सादे कपड़ों गांव रुड़की हीरां में युवक के घर छापा मारा, लेकिन फिर भी पुलिस युवक के हाथ नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया है। 

पम्मा को पकडऩे की पुष्टि चमकौर साहिब के एसएचओ रुपिंदर सिंह ने कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। हिमाचल पुलिस ने रूपनगर जिला की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने फ़ेसबुक पेज से दूसरे आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। 

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022