• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचेगे सलमान खान, पहुंच रही बहन व जीजा…

पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचेगे सलमान खान, पहुंच रही बहन व जीजा…

May 11, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 11 मई : सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने दिवंगत दादा पंडित सुखराम को अंतिम विदाई देने मंडी आ रहे हैं। आयुष शर्मा आज देर रात तक मंडी पहुंच जाएंगे जबकि अर्पिता खान शर्मा का कल सुबह मंडी पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बात की जानकारी अनिल शर्मा ने दी है।

उन्होंने बताया कि आयुष शर्मा आज शाम मुंबई से चंडीगढ़ हवाई मार्ग से पहुंचेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से मंडी आएंगे। अर्पिता अपने बच्चों के साथ इस वक्त विदेश में है और देर रात तक उसका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। कल सुबह हैलिकॉप्टर से अर्पिता मंडी पहुंचेगी और पंडित सुखराम को अंतिम विदाई देंगी। वहीं सलमान खान के परिवार से किसी और सदस्य के अभी आने का कार्यक्रम नहीं है।

ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार के बाकी लोग शोक प्रकट करने के लिए बाद में मंडी आएंगे। बता दें कि दिवंगत पंडित सुखराम के छोटे पोते आयुष शर्मा फिल्म अभिनेता सलमान खान के बहनोई हैं। उनकी बहन अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है।

शादी के बाद जब अर्पिता पहली बार अपने ससुराल आई थी तो उस वक्त सलमान खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी यहां आए थे। उसके बाद से परिवार के सदस्य यहां नहीं आए। अब जब पंडित सुखराम का देहांत हो गया है तो परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने के लिए मंडी आ सकते हैं।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022