• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / Breaking: विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने वालों में से एक गिरफ्तार

Breaking: विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने वालों में से एक गिरफ्तार

May 11, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 11 मई : तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा भवन परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडे (Khalistan flag) लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने खुद दिल्ली में इस बात की पुष्टि की है। ‘उन्होंने ANI को बताया कि ऐसा करने वाले दो लोगों में से एक को कुछ घंटे पहले ही पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

एसएफजे (SFJ) द्वारा एक कथित ‘खुली धमकी’ पत्र को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं ऐसी बातों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। जहां तक गुरपतवंत सिंह पन्नू का संबंध है, मैं उन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लेता, हालांकि कुछ घटनाएं हो रही हैं जो चिंता का विषय हैं।’

Delhi | Khalistan flags were put outside Himachal Pradesh Vidhan Sabha (at Dharamshala). One out of the two people who did that has been arrested just a few hours ago: Himachal Pradesh CM Jairam Thakur pic.twitter.com/ufrA94nwRm

— ANI (@ANI) May 11, 2022

बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी पंजाब के मोरिंडा से की गई है। बता दें कि हिमाचल के धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया था जब विधानसभा भवन (Assembly House) के बाहर खालिस्तानी झंडे (Khalistani flags) नजर आए। इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद इन्हें पुलिस ने मौके पर जाकर उतार दिया था। स्थानीय लोगों ने झंडे लगे होने की सूचना पुलिस को दी थी। 

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022