• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / विस्फोटक पदार्थ के फटने से खेतों में काम कर रहा 21 वर्षीय युवक घायल 

विस्फोटक पदार्थ के फटने से खेतों में काम कर रहा 21 वर्षीय युवक घायल 

May 11, 2022 by MBM News Network

ऊना, 11 मई : उपमंडल बंगाणा की पीपलू पंचायत में विस्फोटक पदार्थ के फट जाने से खेतों में काम कर रहा एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Demo Pic

जानकारी के मुताबिक सोलह सिंगी धार की पंचायत पिपलू के गांव बैरड का 21 वर्षीय युवक समीर मोहम्मद अपने खेतों में काम कर रहा था कि अचानक उसके दराट से विस्फोटक पदार्थ टकरा गया। जिससे घटनास्थल पर जोरदार विस्फोट हुआ व विस्फोटक पदार्थ उसके शरीर से चिपक गया और युवक घायल हो गया। युवक के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

क्षेत्र में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिकारियों द्वारा यह विस्फोटक पदार्थ जंगली जानवरों के शिकार के लिए डाला गया होगा। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों की शिकायत पर विस्फोट से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है व जांच की जा रही है। पुलिस की टीम सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022