• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हमीरपुर : गाड़ी व स्कूटी की टक्कर में 36 वर्षीय महिला की मौत

हमीरपुर : गाड़ी व स्कूटी की टक्कर में 36 वर्षीय महिला की मौत

May 7, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 7 मई :  जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो से बाईपास मार्ग पर स्कूटी व गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई है। जब दंपत्ति स्कूटी पर सवार होकर भोटा की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि भोटा की तरफ महिला का मायका पक्ष है। वहां के लिए आपत्ति जा रहा था कि बाईपास मार्ग पर कार के साथ टक्कर हो गई। कार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला की गिरकर मौत हो गई, जबकि व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं अचानक हुए इस हादसे के बाद ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के हार होलवीं गांव में मातम पसर गया है। हादसे में हार होलवीं की 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के पति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान ही महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

महिला अपने पीछे पति व दो बच्चे छोड़ गई है। बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि बेटी आठवीं की पढ़ाई कर रही है।  पुलिस थाना के प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022