• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बनकर ‘जालसाजी’ करने वाला गुजरात से काबू, बद्दी पुलिस की बड़ी सफलता

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बनकर ‘जालसाजी’ करने वाला गुजरात से काबू, बद्दी पुलिस की बड़ी सफलता

April 2, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 2 अप्रैल : दिसंबर 2021 में बद्दी-बरोटीवाला, परवाणु व पांवटा साहिब के उद्योगपतियों को एक शख्स हिमाचल भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप बताकर जालसाजी करने की कोशिश करता था। दो मर्तबा अपने मंसूबों में कामयाब होकर 2 लाख 22 हजार रुपए ठग भी लिए थे। लेकिन वो इस बात को भूल गया कि ये हिमाचल पुलिस है, उसे पाताल से भी ढूंढकर ला सकती है।

हालांकि, वो बद्दी-बरोटीवाला में अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया था, लेकिन बद्दी पुलिस चुपचाप ही उसके पीछे थी। शुक्रवार को बद्दी पुलिस की टीम ने सांसद सुरेश कश्यप् बनकर कॉल करने वाले को गुजरात के अहमदाबाद से काबू कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के बद्दी पहुंचने का इंतजार कर रही है। इसके बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आया आरोपी बेहद ही शातिर है। उसने न केवल उत्तर भारत के राज्यों, बल्कि दक्षिण भारत में भी मंत्रियों व ओहदेदारों के नाम पर जालसाजी की है।

सूत्रों के मुताबिक बद्दी पुलिस की साइबर टीम आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। चूंकि, बैंक खातों में ट्रांर्जेक्शन हुई थी, लिहाजा पुलिस के पास भी आरोपी के गिरेबान तक पहुंचने के लिए सुराग मौजूद थे। केवल इनके तार जोड़ने में मेहनत करनी थी।

गौरतलब है कि आरोपी परवाणु व नालागढ़ में दो उद्योगपतियों से 2 लाख 22 हजार ठगने में कामयाब हो गया था। वो भाजपा सांसद बनकर उद्योगपतियों को मंदिर निर्माण व भंडारे इत्यादि के लिए एक तय राशि बैंक खाते में डालने की बात करता था।

बद्दी के एक उद्योगपति ने सांसद सुरेश कश्यप से ही क्रॉस चैक कर लिया। जालसाज ने उद्योगपति शिव शर्मा ने 1 लाख 25 हजार की डिमांड की थी। इसी तरह पांवटा साहिब के फार्मा उद्योग से भी भंडारे के लिए 1 लाख 51 हजार की राशि मांगी गई थी। उद्योगपति ने ये राशि ट्रांसफर करने से पहले सांसद को ही कॉल कर ली थी। बद्दी पुलिस ने आईपीसी की धारा-170 के तहत मामला दर्ज किया था।

उधर, एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बद्दी के एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल यही कहा जा सकता है कि गुजरात से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो कई राज्यों में इस मॉडस ऑपरेंडी से जालसाजी करता था।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, सिरमौर, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News, Sirmour news, Solan news



Copyright © 2022