• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / आधी रात से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स के रेट, जानिए कालका-शिमला हाईवे पर कितना महंगा हुआ सफर  

आधी रात से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स के रेट, जानिए कालका-शिमला हाईवे पर कितना महंगा हुआ सफर  

March 31, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 31 मार्च : कालका-शिमला एनएच-5 पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। अब दोबारा टोल टैक्स दरें बढ़ा दी गई हैं। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब देश भर के टोल प्लाजा के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। यहां पर अब वाहन चालकों को 10 से लेकर 45 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़ी हुई टोल की दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

  हिमाचल में भी हर टोल पर रेट बढ़ाने को लेकर ऑफिशियल लैटर जारी हो गए है। ऐसे में शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर सफर महंगा होगा। बता दें कि शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर सफर करने वालों को पहले सनवारा में बढ़ा हुआ शुल्क देना पड़ेगा। उसके बाद चंडी मंदिर स्थित टोल पर भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस कारण फास्टैग इस्तेमाल न करने वालों से टोल पर दोगुना शुल्क वसूला जाएगा।

सनावरा टोल टैक्स

अब ये हुआ सनवारा टोल प्लाजा का स्लैब…

सनवारा टोल प्लाजा पर अब कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल से एक तरफ़ा 65 रुपए जबकि डबल फेयर 95 रुपए देना होगा। पास वाले वाहनों को 2130, जबकि लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस से एकतरफा 105, डबल फेयर 155, पास वाले वाहन 3435 रूपए, जबकि बस, ट्रक, टू एक्सेल को एकतरफा 215 रूपए, डबल फेयर 325 रूपए व इनके पास वाहन 7195 रूपए जबकि थ्री एक्सेल कमर्शियल व्हीकल को एकतरफा 235 रूपए और डबल फेयर 355 रूपए देने हो गए।

इनके पास वाहनों से 7850 रुपए जबकि हेवी कमर्शियल मशीनरी से एकतरफा 340 रुपए, डबल फेयर 510 रूपए और पास वाले वाहनों से 11285 रुपए तय किए गए है। इसके अलावा ओवर साइज व्हीकल से एक तरफा 410 रुपए, डबल फेयर 620 रूपए और पास वाहनों से 13740 रुपए में शुल्क लिया जाएगा।

वहीं टोल प्लाजा सनवारा के मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर में हर साल एक अप्रैल से टोल प्लाजा के रेट रिवाइज्ड होते है। इस वर्ष भी एक अप्रैल से रेट बढ़ रहे है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से ऑफिशियल लेटर जारी हुए है। लैटर हमें मिल गया है। 31 मार्च रात 12 बजे के बाद तत्काल प्रभाव से टोल के रेट बढ़ जाएंगे।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022