• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हिमाचल : 2.80 लाख प्याज की ठगी करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार 

हिमाचल : 2.80 लाख प्याज की ठगी करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार 

March 31, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 31 मार्च : नालागढ़ पुलिस ने 2,80,000 की ठगी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नालागढ़ पुलिस थाने में बीते साल 5 जुलाई को जितेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-6 ने मामला दर्ज करवाया था। दर्ज की गई शिकायत में बताया कि एक उसे व्यक्ति का फोन आया था और उसने कहा कि अगर सस्ता प्याज चाहिए तो उनके पास प्याज की गाड़ी मिल जाएगी।        

Demo Pic

पीड़ित व्यक्ति ने उक्त युवक के खाते में दो लाख अस्सी हजार जमा करवा दिए परंतु जब वह माल लेने पहुंचा तब युवक द्वारा ठगी का अहसास हुआ।        

थाना प्रभारी श्याम लाल ने हेड कांस्टेबल भाग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। बद्दी साइबर सेल की मदद से आरोपी शोमित् कुमार पुत्र उमेश पाल निवासी हरदोई को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ठगी की गई रकम भी रिकवर कर ली गई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022