• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान बने मयंक शर्मा, ये है नई कार्यकारिणी..  

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान बने मयंक शर्मा, ये है नई कार्यकारिणी..  

March 27, 2022 by MBM News Network

नाहन, 27 मार्च : रविवार को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की मासिक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2022-2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान पद की जिम्मेदारी मयंक शर्मा (शिलाई) को दी गई है। वहीं महामंत्री की कमान राजेश शर्मा (पच्छाद) को सौंपी गई है। 

महिला विंग की प्रभारी अधिवक्ता नेहा तोमर (पांवटा साहिब), यूथ विंग इंचार्ज, जतिन ठाकुर (शिलाई) को बनाया गया है। उधर, राजेंद्र शर्मा (शिलाई) इकबाल सहोता (नाहन) को सलाहकार के पद की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके अलावा फकीर चंद चौहान व दिनेश सिंह चौहान (शिलाई) को संरक्षक की जिम्मेदारी  मिली है।

उपप्रधान केडी चौहान (रेणुका जी), रमेश देसाई (शिलाई), अनिल चौहान (पांवटा साहिब) को बनाया गया। दलीप शर्मा (शिलाई) महेंद्र चौहान (शिलाई), आयुष चौहान (नाहन) को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान (नाहन) होंगे।

वहीं, अनिल शर्मा (पांवटा साहिब), वीरेंद्र तोमर (रेणुका जी) व पत्रकार दलीप सिंगटा (शिलाई) को मीडिया इंचार्ज बनाया गया हैं। लीगल एडवाइजर की जिम्मेदारी नीतीश कपूर (शिलाई) को मिली है। स्पोर्ट्स इंचार्ज केशव ठाकुर (शिलाई),  पीजीआई सेवा प्रमुख, जयप्रकाश (शिलाई), कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र चौहान, सोमबीर चौहान, विजय ठाकुर को बनाया गया हैं।  

कार्यकर्ताओं ने संगठन को भरोसा दिलाया कि सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के मूल उद्देश्य पर हमेशा कार्य करेंगे। ट्राइसिटी में रहने वाले सिरमौर के लोगों के मध्य में रहकर उनके बीच संवाद एवं संपर्क रखेंगे। सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022