• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / टकोली टोल प्लाजा पर फोरलेन प्रभावितों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

टकोली टोल प्लाजा पर फोरलेन प्रभावितों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

March 27, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 27 मार्च : मंडी व कुल्लू में बनने वाले फोरलेन से प्रभावित किसानों ने उन्हें चार गुणा मुआवजा देने, दुकानदारों के पुनस्थापन व पुनर्वासन आदि के मुद्दों को लेकर रविवार को टकोली टोल प्लाजा पर सांकेतिक भूख हड़ताल की। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किए गए सांकेतिक धरने प्रदर्शन व भूख हड़ताल में सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

इस मौके पर फोरलेन प्रभावित किसान संघ मंडी कुल्लू के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू ने बताया कि सरकार ने उनसे वार्ता करने और किसानों की समस्या का हल निकालने के लिए 31 जनवरी का समय दिया था। लेकिर आज दिन तक फोरलेन प्रभावितों से किसी प्रकार का पत्राचार नहीं किया गया है और न ही सब कमेटी की अभी तक कोई बैठक हो पाई है। इसी बात से नाराज फोरलेन प्रभावित किसानों ने टोल प्लाजा पर एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की।

फोरलेन प्रभावित संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द फोरलेन प्रभावित किसानों के मसले हल नहीं किए गए तो फिर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुक्कू ने बताया कि फोरलेन परियोजनाओं से प्रभावितों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान न होने से उपजा रोष अब सिर पर आ चुके विधान सभा चुनावों के लिए बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के फोरलेन प्रभावित इस मुद्दे पर मुखर हो रहे हैं जिसका खामियाजा हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार को आने बाले 2022 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने बताया कि 2015 से कांग्रेस की सरकार व 2017 से भाजपा की सरकार ने अब तक प्रभावितों की मांगों को अनसुना ही किया। जिससे किसानों में रोष है। इस मौके पर जोगिंदर वालिया, प्रेम ठाकुर, लारजी पंचायत के पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत, भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप, बंसी लाल ठाकुर, मनीष कौंडल, रविंद्र परमार, पीडी आजाद, शेर सिंह, वीर महिला मंडल, शीतला महिला मंडल, नारी शक्ति महिला मंडल सहित श्याम, ईश्वर गांधी, आशीष, ज्ञानचंद, विपिन व पिंकी आदि फोरलेन प्रभावित उपस्थित रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022