मंडी, 15 फरवरी : शहर के मंगवाई में मंगलवार सुबह हुए अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे घायलों की स्थिति बिगड़ने पर चार को पीजीआई रैफर किया गया है। रैफर किए घायलों में सभी बच्चे शमिल हैं। इनमें शिवानी, अंशुल उर्फ सूरज, आनंद व डेढ़ वर्षीय सत्यम शामिल हैं। वहीं बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
बता दें कि शहर के रामनगर वार्ड में गोदाम के पास एक मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते थे। यह सभी मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियां लगाकर अपना रोजगार कमाते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह भी ये अपनी रेहड़ियों के संदर्भ में तैयारियां कर रहे थे।
अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसमें अचानक आग लग गई और हादसा हो गया। आग की चपेट में दो परिवारों के 10 लोग आ गए जिसमें 6 बच्चे, 2 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। यह सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के थे।
हिमाचल : गैस सिलेंडर में भड़की आग, 6 बच्चों सहित 10 झुलसे
वहीं एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी।