बिलासपुर, 08 फरवरी : भारतीय सेना (Indian Army) की एक पेट्रोलिंग पार्टी (गश्ती दल) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में आए बर्फीले तूफान के बाद लापता बताई जा रही है। आपको बता दें कि ये यूनिट 6 फरवरी से मिसिंग है, जिसमें शामिल 7 सैनिकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि ये जवान 19 जैक राइफल के थे, जो पेट्रोलिंग कर रहे थे, लेकिन बर्फीले तूफान में लापता हो गए हैं। इन जवानों में जिला बिलासपुर के घुमारवीं सेऊ गांव का 22 वर्षीय अंकेस भारद्वाज (Ankes Bharadwaj) भी शामिल है। बता दें कि अंकेस 2019 में भर्ती हुआ था।
अंकेस के पिता ने बताया कि सैन्य अधिकारियों (military officers) द्वारा इसकी सूचना उनको दी गई है कि अकेंस भारद्वाज भी इस पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल था और लापता हो गया। वहीं जवानों की तलाश की जा रही है।
वहीं सूचना मिलते ही परिजन परेशान हैं और सारे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग भगवान से इनके सही सलामत होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।