नाहन, 24 दिसंबर: ऐतिहासिक शहर भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां हर धर्म के लोग एक-दूसरे के त्यौहारों में शरीक होते आए हैं। नाहन में क्रिसमस पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन 11 दिसंबर से ही शुरू हो गया था। अब क्रिसमस के मौके पर क्रिश्चियन कम्युनिटी द्वारा संयुक्त तौर पर गिरजाघर में प्रार्थना सभा की जाएगी। घरों व गिरजाघर में यीशु मसीह की प्रतिमा के सामने कैंडल लाइट कर अमन की दुआ की गई।
शहर में मौजूद क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोगों द्वारा घरों को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। 2020 में क्रिसमस का मौका कोविड संकट की वजह से फीका रहा था, लेकिन इस बार चहल-पहल नजर आ रही हैै। घरों में भी यीशु मसीह व उनके जन्म से जुड़ी चीजों को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया। चर्च से फायर व सिस्टर्स ने 11 दिसंबर से ही घरों में जाने का सिलसिला शुरू कर दिया था।
क्रिसमस के मौके पर शनिवार शाम साढ़े 7 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद कम्युनिटी के लोग अपने-अपने घरों में रात 12 बजे तक सेलिबे्रशन करेंगे। शहर में क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोगों ने इस पर्व को हिन्दू, मुस्लिम व सिख परिवारों के साथ केक बांटकर भी सेलिब्रेट किया।