ऊना, 21 दिसंबर : महिला थाना ऊना के तहत एक गांव में करीब 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार हुआ है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर 21 वर्षीय युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ लगते एक गांव की करीब 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह अपने घर पर थी। इसी दौरान रिश्ते में भतीजा लगने वाला युवक किशोरी के घर पहुंच गया और घर का गेट बंद करते हुए कमरे में ले गया। जहां पर युवक ने किशोरी के साथ गलत काम किया।
इसी बीच किशोरी का पिता भी मौके पर पहुंच गए। पिता को आते देख युवक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर किशोरी ने महिला पुलिस को शिकायत दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।