कांगड़ा, 13 दिसंबर : सोमवार को सेना का वाहन ब्रेक फेल होने की वजह से चक्की पुल से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वाहन पलट गया। हादसे में सेना के तीन जवान जख्मी हुए हैं। घायल सैनिकों को उपचार के लिए आर्मी अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया है। ये हादसा, हिमाचल-पठानकोट की सीमा पर सोमवार सुबह हुआ। हादसे को लेकर जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में यही बताया गया है कि हादसे की वजह बे्रक फेल था।
सेना के स्तर पर भी इस बात की जांच की जा सकती है कि वास्तव में ब्रेक फेल हुई थी या कोई ओर कारण था। डमटाल पुलिस के मुताबिक सेना का वाहन मिरथल से पठानकोट जा रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। फिलहाल पुलिस व सेना घटनास्थल पर आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं दे रही है।